Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पूर्व मंत्री के निधन पर राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया

पूर्व मंत्री के निधन पर राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया
छिंदवाड़ा
23-Feb-26
छिन्दवाड़ा

जुन्नारदेव विधानसभा के मोरडोंगरी नीमकुही निवासी मप्र शासन के पूर्व वनमंत्री तेजीलाल सरेयाम के निधन पर राजनेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे स्वर्गीय तेजीलाल सरयाम को अपने श्री चरणों में स्थान देकर उन्हें मोक्ष प्रदान करे, साथ ही परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति भी दे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी श्री सरेयाम के निधन पर अपनी शोक संवेदनां व्यक्त करते हुए उन्हें सच्चा आदिवासी नेता कहा।

पूर्व सीएम एवं वर्तमान विधायक कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया। उनका निधन समाज के लिए बड़ी व अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रगट की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि तेजीलाल सरेयाम राजनीति व सामाजिक क्षति है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कांग्रेस परिवार की ओर से पूर्व मंत्री तेजीलाल सरेयाम के निधन पर गहन दुख प्रगट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। जिला कांग्रेस परिवार के समस्त सदस्यों ने तेजीलाल सरेयाम को भावभीनी अंतिम विदाई दी।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।