Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुबह-सुबह वार्ड नं.40 पहुंचे सांसद, पौधरोपण कर सुनी लोगों की समस्याएं

सुबह-सुबह वार्ड नं.40 पहुंचे सांसद, पौधरोपण कर सुनी लोगों की समस्याएं
राजनीति
23-Aug-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार की सुबह छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 40 में दोपहिया वाहन से ही पहुंचकर यहा पर स्थित महावीर कॉलोनी शिव मंदिर के पास पार्क में बूथ क्रमांक 70 के बूथ अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, बूथ के बीएलए 2 जितेंद्र बिंदवारी एवं वार्डवासियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक चर्चा की। 

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आइए हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरित, स्वच्छ एवं सुंदर छिंदवाड़ा के निर्माण में सहभागी बनें। इस दौरान सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 40 बूथ क्रमांक 71 में बूथ बीएलए 2 श्रीमती ज्योति भायदे एवं श्रीमती चंद्रकला घोरसे के निवास पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, बूथ बीएलए 2 जितेन्द्र बिंदवार, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, सतेन्द्र सेमेकार, शामराव कपाले, मोती पवार, राधेश्याम पहलाद तिवारी, अजय कुमार, गजानन आलोनकर, शंकर आलोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
Share News On