Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी छात्रों का किया सम्मेलन

सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी छात्रों का किया सम्मेलन
छिंदवाड़ा
23-Aug-26
छिंदवाड़ा, तामिया और जुन्नारदेव में आयोजित हुए कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत रविवार को नवप्रवेशी एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन छिंदवाड़ा, तामिया और जुन्नारदेव में आयोजित किए गए। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही समस्त विकासखंड के सेक्टर में प्रत्येक ग्राम तक पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं परिषद द्वारा दिए गए कार्यों को करने की जानकारी दी गई।

जिला मुख्यालय के पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छिंदवाड़ा एम.पी. तिवारी एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन की उपस्थिति में किया गया। प्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री अतिथियों के हस्ते वितरित की गई। कार्यक्रम में मधुर गीत का गायन श्रीमती लता नागले ने किया। मंच संचालन विनोद तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया।

जुन्नारदेव में समाजकार्य परास्नातक एवं स्नातक कोर्स के अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर्ड सहायक विकास विस्तार अधिकारी दिलीप कुमार, दरियापुर, अनूप सिंह चौहान, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर फिरोज दीवान, डॉ. रीना सूर्यवंशी, हार्टफुलनेस संस्थान के योग एवं ध्यान प्रशिक्षक अरविन्द परिहार तथा दृष्टि सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष बुनेश राजबैठे की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन सरजू विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के अगले चरण में श्री संजय बामने ने शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में उपस्थित समस्त अतिथियों, शिक्षार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से ‘स्वैच्छिकता शपथ’ और ‘नशामुक्ति की शपथ’ दिलाई।

तामिया में शासकीय महाविद्यालय में आज उन्मुखीकरण कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एससी, एसटी, ओबीसी राष्ट्रीय सेल के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र वासनिक द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। उन्मुखीकरण सत्र के दौरान परामर्शदाता पंकज राय, श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी, सुभाष मिनोटे, संदीप राज एवं महेंद्र यादव द्वारा विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की संरचना, उद्देश्य, पाठ्यक्रम संचालन, क्षेत्रीय कार्य एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

Share News On