सांसद ने स्वर्गीय रामनाथ ओकटे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राजनीति
16-Jul-26
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार को विगत दिनों दिवंगत हुए लोगों के घरों में पहुंचकर दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सांसद श्री साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, सुधाकर ओकटे के बड़े भाई और पप्पू ओकटे के पिताजी स्वर्गीय रामनाथ ओकटे के निधन के पश्चात उनके निवास स्थान गुरैया में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों से मुलाकात करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
सांसद बंटी विवेक साहू ने अरुण साहू के गांधीगंज स्थित निवास स्थान पहुँचकर उनके पूज्य पिताजी गणेश दशरथ लाल साहू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद श्री साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर कुनबी समाज के जिला अध्यक्ष और नगर निगम के सभापति चंद्रभान देवर, जगेंद्र अल्डक, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, राजु नरोटे, जितेन्द राय, पप्पु यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और परिवारजन उपस्थित थे।