सांसद ने राघादेवी, साहनवाड़ी, पनियारी और बड़ोसा में लगाई चौपाल
राजनीति
17-Jun-26
ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया निराकरण
छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गांवों और शहरों के हर पात्र हितग्राहियों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। अब लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिजोलियों की मदद नहीं लेनी पड़ रही है। अब हितग्राहियों के खाते में सीधे जनकल्याणकारी योजनाओं की सहायता राशि भेजी जा रही है। यह बात सांसद बंटी विवेेक साहू ने बिछुआ के ग्राम ने राघादेवी, साहनवाड़ी, पनियारी और बड़ोसा में चौपाल लगाते हुए आमजनों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बिछुआ के गांवों में चौपाल लगाकर चौपाल में बडी संख्या में पहुंचे आदिवासी भाई-बहनों व ग्रामीणों और आमजनों से चर्चा करते हुये उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया है। सांसद श्री साहू ने जहा राघादेवी में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान सांसद ने गांवों में पौधारोपण भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू ने चौपालों में पहुंचकर आमजनों पर फुलों की वर्ष करते हुये आमजनों का अभिनंदन और स्वागत भी किया।
कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, भाजपा जिला मंत्री गोलू नागरे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, मदन राय, विजेन्द्र ठाकुर, नीरज सिंह ठाकुर, गोपाल कवरेती, रामसिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवी, विश्वेन्द्र बैस, शिव चौरसिया, मारूति कोचे, विजेन्द्र दीक्षित, हरीशचन्द्र जाम्बुलकर, राजेश रघुवंशी, निरंकुश नागरे, संदीप भटट, हिम्मतराम सोनी, मोनू पवार, सचिन कड़वे, घनश्याम पवार,राजेन्द्र परतेती, भोजे वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी, विशिष्टजन, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।