Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने पुडुचेरी में आयोजत बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक में रखे सुझाव

सांसद ने पुडुचेरी में आयोजत बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक में रखे सुझाव
छिंदवाड़ा
06-Jan-26
चेन्नई में किया एफसीआई के गोदाम एवं साइलो का निरीक्षण

छिन्दवाड़ा

संसद की प्रमुख स्थायी समिति उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की कमेटी की बैठकों का आयोजन दिल्ली के लोकसभा भवन सहित देश के अन्य स्थानों में लगातार किया जा रहा है। इन बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू लगातार शामिल होकर देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपने महत्वपुर्ण सुझाव रख रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू 6 दिन तक कमेटी के साथ में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और दो केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीप के प्रवास पर है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को पुडुचेरी में खाद्य सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण विषय पर वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पुडुचेरी सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में चर्चा की। 

सांसद ने बैठक में पुछा देश के बैंकों में पडी अनक्लेम्ड डिपॉजिट की 75 हजार करोड़़ में से अभी तक कितने रूपये वापस किए गए।

बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने बैकों के प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले दिनों सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी सांसदों की बैठक लेकर आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत देश भर के बैंकों में 10 वर्षों से अधिक समय से जमा 75 हजार करोड़ की अनक्लेम्ड डिपॉजिट राशि को संबंधित लोगों को वापस करने की जानकारी देते हुए इसमें सहयोग देने के लिए कहा था। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों से पूछा की अभी तक पुडुचेरी सहित देश भर में कितने लोगों को राशि वापस की गई है। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंकों के द्वारा क्या प्रयास किए जा रहे है। सांसद श्री साहू ने बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि लोगों को राशि वापस करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएं, इसके लिए बैंकों के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर शिविर आयोजित कर वास्तविक खाताधारकों तक राशि पहुंचाने के निर्देश जारी किए जाएं। 

सांसद ने कहां सीएसआर की राशि बैंकों की व्यवस्थाओं में खर्च की जाए 

बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने बैकों के प्रतिनिधियों से कहा कि बैंकों में खाताधारकों को दी जाने वाली सुविधाएं काफी खराब है। खास कर विकलांगों और बुर्जगों एवं अन्य खाताधारकों को पीने के पानी, बैठक व्यवस्था व शौचालय की व्यवस्थाएं ठीक नही है। इसे ठीक करने के लिए सीएसआर की राशि बैंकों की व्यवस्थाओं में खर्च की जाए। जिससे की खाताधारकों को सुविधाएं मिल सके। 

सांसद ने साइबर फ्रॉड को लेकर रखी अपनी बात 

बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने बैकों के प्रतिनिधियों से कहा कि साइबर फ्रॉड की घटनाएं देश में बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने खाताधारकों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डिजिटल लेन-देन में सतर्क रहने की जानकारी दी जाए। बैंक के अधिकारियों कों बडे लेनदेन पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए जाएं। सांसद श्री साहू दोपहर में सड़क मार्ग से पुडुचेरी से चेन्नई पहुंचे। उन्होंने यहां पर एफसीआई गोदाम/ साइलो/ टीएनडब्लूसी/सीडब्लूसी सुविधाओं का निरीक्षण किया और शाम को चेन्नई पहुचंकर रात्रि विश्राम किया।
                   
सांसद आज चेन्नई में बैठक में शामिल होकर लैबों का निरीक्षण करेंगे

सांसद बंटी विवेक साहू चेन्नई में ही 7 जनवरी को 11 बजे तमिलनाडु राज्य के विशेष संदर्भ में खाद्यान्न का परिवहन रेलवे के माध्यम से आवाजाही का अनुकूलन विषय पर सीएमडी के साथ (एफसीआई), एमडी के साथ में ( सीडब्डुसी) और महाप्रबंधक(दक्षिणी रेलवे) और मुख्य सचिव, तमिलनाडु सरकार के साथ बैठक में अनौपचारिक चर्चा करेंगे। दोपहर 03 बजे एन.टी.एच. (एनटीएच) लैब चेन्नई का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 03.30 बजे बी.आई.एस.(बीआईएस) दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय प्रयोगशाला ( एसआरओएल) चेन्नई का निरीक्षण करेंगे और रात्रि विश्राम चेन्नई में ही करेंगे।

सांसद कल को हैवलॉक (स्वराज द्वीप) का दौरा करेंगे 

सांसद बंटी विवेक साहू 8 जनवरी को सुबह 10.30 बजे चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.30 बजे पोर्ट ब्लेयर विजय पुरम आगमन और हैवलॉक (स्वराज द्वीप) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 03 बजे हैवलॉक द्वीप स्वराज द्वीप पहुंचेगे। वे यहां पर दोपहर 4 बजे खाद्य गोदाम/ उचित मूल्य की दुकान और एफसीआई व पीडीआई हैवलॉक का दौरा करेंगे और हैवलॉक में रात्रि विश्राम करेंगे।

सांसद 9 को अंडमान और निकोबार के दौरे पर रहेंगे

सांसद बंटी विवेक साहू 9 जनवरी को 11 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खाद्यान्न का भंडारण मौजूदा बुनियादी ढांचा और भविष्य की रणनीति विषय पर एफसीआई व सीडब्लुसी के प्रतिनिधियों और प्रधान सचिव, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन के साथ बैठक में अनौपचारिक चर्चा करेंगे।
Share News On