Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ग्रामीणों को जल संरक्षण के बताए उपाय

 ग्रामीणों को जल संरक्षण के बताए उपाय
छिंदवाड़ा
07-Jan-26
जल संवाद को लेकर थांवरीटेका में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

जल के महत्व को जन जन तक पहंुचाने हेतु मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड भोपाल के सहयोग से कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति ने  लाईफ स्टाईल फार इनवायरमेंट की विषय वस्तु पर जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। थावरी  टेका गांव के  पंचायत भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्यामल राव ने उपस्थित ग्रामीणों को जल की उपयोगिता से अवगत कराते हुये बताया की मानव जीवन को सुरक्षित करने हम सभी को जल का संरक्षण करना बहुत जरूरी हो गया है। जल संरक्षण के लिए घरों में दैनिक कार्याे में उपयोग किये जाने वाले जल की अधिक से अधिक बचत करें। 

सामाजिक कार्यकर्ता रीता वर्मा ने कहा की  हम जल को अभी से रोककर रखेंगे तो आने वाले समय में संकट से बच पाएंगे। इसके लिए हम गांव का पानी गांव में की परिकल्पना को साकार करने की आवश्यकता है। हमें  बेकार बहने वाले पानी को बचाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए। इस हेतु खेतों की मेड़ों पर कंटूर वाल बनाये जिससे की खेत का पानी और मिट्टी खेत में ही रहे । इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। आयोजन को सफल बनाने में सुदेश चंद्रवंशी का सराहनीय सहयोग रहा ।
Share News On