अखिल भारतीय तेलीक साहू का क्रिकेट टूर्नामेन्ट 10 एवं 11 जनवरी को लाल ग्राउण्ड में
खेल
07-Jan-26
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय तेलीक साहू क्रिकेट महासंघ द्वारा पुराने नागपुर नाका स्थित लाल ग्राउण्ड में क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य सदस्य धर्मेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुये बताया कि 10 एवं 11 जनवरी को समय सुबह 7 बजे से टूर्नामंेट प्रारंभ किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र साहू ट्रस्टी साहू समाज छिंदवाड़ा, विवेक बंटी साहू सांसद छिंदवाड़ा पांढुरना, जगदीश सेठिया जिला संरक्षक टेमनी, हेमराज साहू (अधिवक्ता) जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा पॉढुर्णा, श्याम कुमार साहू (अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष मट्ठा साहू छिंदवाड़ा, ब्रजलाल साहू पूर्व चुनाव अधिकारी वाड़ीवाड़ा, यमन साहू प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय हिन्दु सेना रहेंगे।
आमंत्रित अतिथियों में कलीराम साहु, गिरीश साहू, अशोक साहू, हरिश चुन्नीलाल साहू, सोनू मुन्नालाल साहूू , मोहन साहू सहित नामदेव जमाईवार नागपुर, विनायक हेमराज जिलाध्क्ष गोंदिया, संजू बाबा कुवारे बालाघाट, युवराज दियेवार नागपुर, प्रवीण बिेजेवार, महेन्द्र डोहरे नागपुर, राजा साहू बैतूल, नोहर सिंह डोहरे बालाघाट, मोज पिपरेवार नागपुर, नीलू पिपरेवार बालाघाट, दुर्गेश गंगभोज, तिलक गंगभोज गोंदिया, हुपराज जमाईवार तिरोड़ी, नरेन्द्र धुवारे बालाघाट, देवेन्द्र डोहरे नागपुर की उपस्थित रहेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार 33,333 रूपये, 22,222 रूपये, 11,111 रूपये और मेन आफ द सीजिर 1,111 रूपये, परपल कैप 1,111 रूपये, आरेंज कैप 1,111 रूपये, वेस्ट आल राउण्डर 1,111 रूपये रखा गया है । सभी मैच 6 ओवर के होंगे एवं सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट समिति द्वारा दी जाएगी।