Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राम मंदिर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जारी

राम मंदिर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जारी
छिंदवाड़ा
07-Jan-26
मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए मतदाता जोड़ने  कार्यकर्ता घर-घर जाकर जाएं: नवीन बारस्कर

छिंदवाड़ा

 भाजपा राम मंदिर नगर मंडल द्वारा विभिन्न वार्डों और बूथों पर मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और शुद्धिकरण के काम में जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर और पदाधिकारी लगातार बैठक और संपर्क कर रहे हैं।

इसी क्रम में छोटी माता वार्ड 31 और संत टुकड़ोजी महाराज वार्ड 32 में सम्पन्न बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करें, जो लोग अन्य स्थान से आएं है उनके नाम भी जुड़वाए। प्रकाशित मतदाता सूची में अभी भी जो मृत, असम्पर्कित और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम जुड़े है उनके नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज करवाएं। ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके। 

इन बैठकों को पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जगेंद्र अल्दक, महामंत्री पंकज पाटनी ने संबोधित कर फार्म 6,7और 8 के संबंध में जानकारी दी। इन बैठकों में पंकज पाटनी, राजदीप साहू, राजा, मनीष गुप्ता, मयूर पटेल, सुरेन्द्र भरद्वाज, जित्तू मालवी, मंगेश कपाले, बंटी राय, नंदकिशोर बागड़ी, अनिल सोनी, चेतन सोनी, ऋषिकांत मालवीय, ऋषभ ताम्रकार,अरविंद फोले, मनमोहन चांडक, विराट भारद्वाज, रामराज्य बघेल, दीपक मोहिते, बबलू पराते, कैलाश कोल्हे, अनमोल बैंडे, अब्दुल सलाम, शुभम राय, अनुराग अग्रवाल, दर्शित बोलगांवकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On