Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ग्राम व वार्ड स्तर पर करेगी कमेटियों का मजबूत गठन

कांग्रेस ग्राम व वार्ड स्तर पर करेगी कमेटियों का मजबूत गठन
छिंदवाड़ा
07-Jan-26
चौरई व अमरवाड़ा विधानसभा की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस नींव को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। नींव मजबूत होगी तो इमारत स्थिर व सशक्त होगी। इसी दिशा में जिला कांग्रेस सतत रूप से कार्य करते हुए बढ़ रही है। यह बात चौरई व अमरवाड़ा विधानसभा की अलग-अलग आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कही। आयोजित बैठकों में दोनों ही विधानसभा के प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक समन्वयक, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षगण की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए बूथ कमेटियों का गठन, कहां-कहां हुआ और कहां शेष है। शेष है तो क्यों है? आपसी समन्वय से अविलम्ब गठन हेतु निर्देशित किया गया। ताकि समय से उन क्षेत्रों में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मजबूती से कार्य में जुट जाएं।



ग्राम व वार्ड स्तर पर होगा कमेटियों का गठन

कांग्रेस जल्द ही ग्राम एवं वार्ड स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी। ताकि आमजन आसानी से अपने सुझाव ग्राम व वार्ड स्तर की कमेटियों के बीच रख सकें। कांग्रेस की रीति-नीति को समझ सकें और कांग्रेस से स्थानीय कमेटियों के माध्यम से जुड़ सके। ग्राम व वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर उपस्थित सम्मानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्तागण से आवश्यक सुझाव भी मांगें। जिसके उपरांत तय किया गया कि अविलम्ब गठन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। ब्लॉक, उप ब्लॉक व क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक को लेकर चर्चा की गई।

गहनता से करेंगे मतदाता सूची का अवलोकन

चौरई व अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि वर्तमान में जारी की गई मतदाता सूची का अवलोकन करें। मतदाता सूची में त्रुटि का सुधार करें। सूची से किन लोगों के नाम काटे गए हैं और किन लोगों के जोड़े गए। यह जानकारी अवश्य जुटाएं साथ ही नाम जुड़वाने में मतदाताओं की मदद करें। आयोजित बैठक में गंगाप्रसाद तिवारी,गोविंद राय, लखन पटेल व अशोक तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On