सांसद ने सामाजिक संगठनों और समितियों को सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए आमंत्रित
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां हुई प्रारंभ
छिन्दवाड़ा
रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर रविवार को सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज एवं वार्ड क्रंमाक 38 में दुर्गा उत्सव समिति मंदिर में विभिन्न समितियों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने समस्त सामाजिक बंधुओं का उन्हें हर दम सहयोग दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया और इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भी पूर्ण सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज और विभिन्न सामाजिक समितियों के सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र देते हुए इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बैठकों में बताया कि उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है। इस अवसर पर महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज और विभिन्न सामाजिक समितियों के सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू को समाज एवं समितियों की ओर से इस महायज्ञ में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, चंद्रकुमार चंदू जैन, जगेन्द्र अल्डक, दारा जुनेजा, नवीन बारस्कर सहित अन्य सामाजिक बंधु और बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।
बैठकों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित हुई बैठकों में प्रमुख रूप से महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज से जिलाध्यक्ष रामकुमार सोनी निनावे, राजू पापड़े, पूर्व अध्यक्ष दिनकर राव वीरपड़े, कृष्ण राव निनावे, जिला सचिव महेश गोलू सोनी, जिला कोषाध्यक्ष श्यामराव पोरगड़े, अशोक सोनी, देवराव सोनी, राधेश्याम सोनी, रामस्वरूप सोनी, मनेश सोनी, मनोज सोनी, मनोज आरपुरे, ऋषि सोनी साँवरी, जगदीश सोनी, युवा अध्यक्ष मिथिलेश सोनी, सचिव संदीप सोनी, जीतेन्द्र सोनी, महिला अध्यक्ष रीता सोनी, सचिव ज्योति सोनी, कोषाध्यक्ष नेहा सोनी और सोमनाथ महाकाल मंदिर समिति से सुरेश गोनेकर,आनंद लॉन दुर्गा उत्सव समिति से मनीराम चौबितकर, अस्सु डाहके, श्री दुर्गा हनुमान मंदिर समिति से अशोक साहू, शिव मंदिर एवं भगवती दुर्गा उत्सव समिति से राजेश वर्मा, जयश्री बटकेश्वर महादेव मंदिर समिति से राम निरंजन शर्मा, महिला मंडल दुर्गा उत्सव समिति राजेन्द्र वर्मा, श्री विद्या दुर्गा उत्सव समिति से प्रशांत लाडे, सतीश सिंह परमार, दुर्गा उत्सव समिति से सदन रेवारे, रामराव नागरे, रमाकांत लोखंडे सहित बड़ी संख्या सामाजिक बंधु उपस्थित थे।