Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए नोट्स

सांसद ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए नोट्स
शिक्षा
30-Oct-26
निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के युवाओं को दी जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग

छिंदवाड़ा अपडेट


अपने आप पर पूर्ण विश्वास रखते हुए अपने सपनों को पूरा करें। किसी भी परीक्षा की तैयारी करने में यदि आप अपना सौ प्रतिशत लगाते है तो निश्चित ही सफलता मिलती है। परीक्षा की तैयारी करते समय निराश न हो, अपनी मेहनत पर विश्वास रखते हुए पूर्ण लगन के साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए परीक्षा की तैयारी करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने गायत्री चेतना केंद्र मोहननगर में संचालित सांसद निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान कही।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निःशुल्क कोचिंग में अध्यनरत 600 से अधिक विद्यार्थियों को सात विभिन्न विषयों जिसमें भारत का इतिहास (प्राचीन,मध्य, आधुनिक),  ब्रहाण्ड एवं विश्व,भारत का भूगोल एवं मध्यप्रदेश के निःशुल्क नोट्स प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निःशुल्क कोचिंग मौजूद विद्यार्थियों से संवाद भी किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों में झलकता आत्मविश्वास और अध्ययन के प्रति विद्यार्थियों की लगन देखकर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रसन्नता व्यक्त की।

गायत्री चेतना केंद्र में लगेगी सांसद निःशुल्क कोचिंग

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि कोचिंग का संचालन मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे मोहननगर में स्थित गायत्री चेतना केंद्र छिंदवाड़ा में किया जा रहा है। सांसद निःशुल्क कोचिंग की कक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। संतोष साहू ने बताया कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण एवं नियमित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

विभिन्न विषयों की तैयारी की मिल रही निःशुल्क कोचिंग

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि इस सांसद निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के माध्यम से एमपीपीएससी, उप निरीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, पटवारी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी तथा समसामयिक घटनाक्रम (करेंट अफेयर्स) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्यापन अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा कराया जा रहा है।
Share News On