Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आदिवासी समाज हमेशा ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षक रहे हैं : ओकटे

आदिवासी समाज हमेशा ही जल, जंगल और जमीन के संरक्षक रहे हैं : ओकटे
राजनीति
30-Oct-26
अखिल गोंडवाना कोयापुनेम भूमका संघ के 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

छिन्दवाड़ा अपडेट


हर्रई विकासखंड के ग्राम कारापाठा में आयोजित अखिल गोंडवाना कोयापुनेम भूमका संघ के 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन गरिमामयी महौल में सम्पन्न हुआ। आयोजित अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा आदिवासी समाज सदैव जल, जंगल व जमीन के संरक्षक रहे हैं। आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपराएं, प्रकृति के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का आगमन प्रस्तावित था, किन्तु दिल्ली में आयोजित रैली में व्यस्तता के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उनके प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस परिवार की ओर से वे अधिवेशन में शामिल हुए हैं।

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपनी एक निष्ठा व अपनी सभ्यता व संस्कृति को जीवंत रखने के लिए जाना व पहचाना जाता है। वर्तमान में आदिवासियों पर जारी अत्याचार व अन्याय किसी से छिपे नहीं है, जिनका हम सभी को मिलकर कड़ा जवाब देना है। कांग्रेस सरकार ने जमीन का अधिकार दिया और वर्तमान भाजपा सरकार जमीन छीनने का काम कर रही है। जिले में चल रहे आदिवासी भाइयों की जमीन खरीद फरोख्त का मामला किसी से छिपा नहीं है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धीरन शाह, हर्रई पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता चंद्रजीत सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस हर्रई अध्यक्ष रामजी उइके, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सविता बरकड़े, श्रीमती पद्मा डेहरिया, श्री ओमसी भलावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के आमजन उपस्थित रहे।
Share News On