साजवा में लगा 44 वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
30-Oct-26
472 मरीजों का परीक्षण, शामिल हुये सांस
छिन्दवाड़ा अपडेट
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर और आदिवासी वर्ग तक सहायता पहुंचाने और दूरस्थ ग्रावों में बसे आदिवासियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। बटकाखापा आदिवासी अंचल के दूरस्थ ग्राम चुरी साजवा में आयोजित 44 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने यह बात कही। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैंने भी जन सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम चुरी साजवा में आयोजित 44 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान शासकीय स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ ही बैठकर संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्कूल में होने वाली पढ़ाई के साथ ही उनके पाठयक्रम को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान बच्चों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू से के समक्ष अपने मन की बात रखी। बच्चों की बातें और समस्याएं सुनकर सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही स्कुल के शिक्षकों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए। सांसद बंटी विवेक साहू ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए कहा। कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश साहू और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
शिविर के दौरान कुल 472 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 247 महिलाओं व बालिकाआंे और 225 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 03 गंभीर मरीजों को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
बटकाखापा आदिवासी अंचल के दूरस्थ ग्राम चुरी साजवा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, जनपद सदस्य छोटी दंडोलिया, मुन्ना भारती, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन तिवारी, जागेंद्र अल्डक, विश्वेंद्र सिंह बैस, मंडल महामंत्री सीताराम बरसिया, अनकलाल इनवाती, अघनशा मर्सकोले, योगेंद्र सदगुरु, रंजीत नामदेव, संतोष साहू, रामदयाल सारथी, कौशल्या डेहरिया, मंडल उपाध्यक्ष भोलाराम साहू, आंचल कुंड के सरपंच सेवन बरकड़े, चुरी साजवा सरपंच, गंगाई के सरपंच बलवान शाह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।