नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत
राजनीति
30-Oct-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास भी पहुंचे युवा मोर्चा अध्यक्ष
छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा पार्टी की विचारधारा और संगठन की रीति-नीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।
इसके उपरांत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुबेर सूर्यवंशी ने वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए इतना महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मैं संगठन के इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। युवा मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से युवा मोर्चा संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी की गतिविधियों को जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भाजपा नेता संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, अभिलाष गोहर, दिनशु यादव, संजीव रंगू यादव, संदीप सिंह चौहान, जुगल यादव, विजय नामदेव, कृपा शंकर सूर्यवंशी, इंद्रजीत पटेल, राकेश माइकल पहाडे, अंकित जैन, शिवा सरसवार, विष्णु पाल, कुणाल शर्मा, अनीष पटेल, अजीत सूर्यवंशी, कमलेश ठाकरे, राहुल बादशाह, राकेश अग्रवाल, मोंटी शर्मा, प्रशांत भरवाकर, अर्पण मैद, अभिषेक परतेती, ग्रीन सूर्यवंशी, संजय विश्वकर्मा, लोकेश रघुवंशी, पीयूष खुराना, पप्पू यादव, शैलेश सूर्यवंशी, मयूर सोनी, मनीष निषाद, लक्की निषाद, चंचलेश साहू, अर्जुन सूर्यवंशी, अजय सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l