शहर कांग्रेस कमेटी ने फूंका हरदीप पुरी का पुतला
राजनीति
30-Oct-26
राज्यसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने का किया विरोध
छिन्दवाड़ा
शहर कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा सीट से एपस्टीन फाइल्स के मुख्य किरदार को उम्मीदवार बनाए जाने का जमकर विरोध किया। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकजुट हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और रैली के रूप में एकजुट होकर जिला अस्पताल, कोतवाली थाना से होते हुए अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचे।
कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में पूरी ताकत के साथ विरोध व्यक्त करते हुए हरदीप पुरी का पुतला फूंका और कहा कि यदि उम्मीदवार नहीं बदला गया तो कांग्रेस सतत रूप से ऐसे ही विरोध प्रगट करेगी क्योंकि जघन्य अपराधी एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की फोटो और वीडियो सामने आने के बाद भी भाजपा ने उसे मप्र की रिक्त सीट से उम्मीदवार घोषित कर यह साबित कर दिया कि भाजपा के लिए सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।
पुतला दहन के उपरांत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के मामले को लेकर हरदीप पुरी विवादित है। इसके बाद भी उन्हें उम्मीदवार बनाने के पीछे भाजपा की क्या मजबूरी है? श्री मागो ने तत्काल नाम वापस लेने की मांग की है ताकि राज्य सभा सीट से कोई साफ सुथरी छवि वाला जनप्रतिनिधि को अवसर मिले। जिले के सम्पूर्ण ब्लॉकों में हुए पुतला दहन किया गया।