Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

डिजिटल माध्यम से जनगणना के महा-अभियान की शुरुआत

डिजिटल माध्यम से जनगणना के महा-अभियान की शुरुआत
छिंदवाड़ा
02-Apr-26
16 से 30 अप्रैल तक नागरिक मोबाइल से स्वयं कर सकेंगे स्व-गणना 

जनगणना के पहले चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) में पूछे जाएंगे कुल 33 प्रश्न

छिन्दवाडा 

देश के विकास का नया अध्याय लिखने जा रही श्डिजिटल माध्यम से जनगणनाश् को शत-प्रतिशत सटीक और सुगम बनाने के लिए छिंदवाड़ा में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हरेन्द्र नारायन के कुशल मार्गदर्शन में, नगर निगम छिंदवाड़ा के सभा कक्ष में फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का तीन दिवसीय (1 से 3 अप्रैल) सघन प्रशिक्षण शिविर 01 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है। गुरूवार को द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण दिया गया।

नागरिक स्वयं कर सकेंगे  गणना (सेल्फ-इनुमेरेशन)

मास्टर ट्रेनर एवं भारत सरकार द्वारा जनगणना कार्य के लिए जिले में नियुक्त अधिकारी अनुज सोलंकी ने जानकारी दी है कि इस बार की जनगणना पहले से कहीं अधिक आधुनिक और पब्लिक-फ्रेंडली है। आपके समय की बचत और निजता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्व-गणना का शानदार विकल्प पेश किया है।

याद रखने योग्य तारीखें

उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की तारीखें सभी को याद रखना महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान आपको प्रगणक के आने का इंतज़ार नहीं करना है।  आप अपने स्मार्टफ़ोन या कंप्यूटर से जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपने परिवार और मकान की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं।

सेल्फ इनुमेरेशन का कैसे होगा सत्यापन 

जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल पर एक रेफरेंस नंबर (सेल्फ इनुमेरेशन आई डी) आएगा।  आपके क्षेत्र के प्रगणक 01 से 30 मई 2026 के बीच आपके घर आयेंगे, तो आपको उन्हें बस वह नंबर बताना होगा। आपका डेटा पल कम समय में सुरक्षित रूप से वेरिफाई (सत्यापित) हो जाएगा। यह सुविधा न केवल आपका कीमती समय बचाएगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और आसान बनाएगी।

क्षेत्र के विकास की कुंजीरू प्रथम चरण के 33 प्रश्न 

अनुज सोलंकी ने बताया कि जनगणना के पहले चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) में आपसे कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये 33 प्रश्न महज़ एक सरकारी औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि आपके और आपके क्षेत्र के विकास का असली ब्लूप्रिंट हैं।

जिला प्रशासन और नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा अपने सभी जागरूक शहरवासियों से अपील की गई है कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच श्स्व-गणनाश् का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय महा-अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और छिंदवाड़ा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

आपकी निजी जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूर्णतः गोपनीय है  जिसके आधार पर किसी भी तरह से आपको मिलने वाली सुविधाओं या योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता है, न ही यह जानकारी न्यायालय में प्रस्तुत की जा सकती है।
Share News On