Home News Helpline Classified Jobs About Contact

खेलो इंडिया ट्राइवल यूथ गेम्स में शिवा ने जीता गोल्ड मेडल

खेलो इंडिया ट्राइवल यूथ गेम्स में शिवा ने जीता गोल्ड मेडल
खेल
02-Apr-26
छिन्दवाडा 

रायपुर छत्तीसगढ़ में चल रहे खेलों इंडिया ट्राइवल यूथ गेम्स में छिंदवाड़ा जिले के शिवा पहलवान ने मध्यप्रदेश की कुश्ती टीम से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुये प्रदेश के लिए एकमात्र गोल्ड जीता है जो कि यह छिंदवाड़ा जिले की बहुत बड़ी उपलब्धि है। शिवा पहलवान ने 130 किलो भार वर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फाइनल मैच में शानदार धोबी पछाड़ लगाते हुए जीत हासिल की। शिवा पहलवान छिंदवाड़ा के ग्राम पखड़िया के रहने वाले हैं , उनकी इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ सहित सभी कुश्ती खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share News On