Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ-नकुलनाथ दे गए सशक्तिकरण का मंत्र

कमलनाथ-नकुलनाथ दे गए सशक्तिकरण का मंत्र
छिंदवाड़ा
07-Jun-25
कांग्रेस पश्चिम उप ब्लॉक की बैठक वार्ड क्रमांक 42 में हुई
छिन्दवाड़ा
लोकसभा चुनाव को हारे एक वर्ष बीत चुका है लेकिन कांग्रेस को अभी भी हार की टीस अंदर तक चुभ रही है। कांग्रेस आज भी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और स्वयं को भविष्य की जीत के लिए फिर से तैयार करने जुट गए हैं। विगत दिनों कमलनाथ और  नकुलनाथ के दौरे के बाद जिला कांग्र्रेस को फिर से सक्रिय  करने नए सिरे से पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अब वार्ड स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की पहल प्रारंभ हो गई है।
नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्डों में कांग्रेस की सशक्त टीम तैयार की जा रही है। वार्ड स्तर पर पहुंचकर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रहे हैंए ताकि वार्ड के प्रत्येक घर तक कांग्रेस की मजबूत पहुंच हों।
शहर कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत आने वाले कांग्रेस के पश्चिम उप ब्लॉक की बैठक वार्ड क्रमांक 42 में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में संगठन को सशक्त करने के साथ ही वार्डवार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। आगामी दिवस में भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने की तैयारी वार्ड व बूथ स्तर से की जा रही है। पश्चिम उप ब्लॉक के सभी वार्ड व घरों तक कांग्रेस के मजबूत सम्पर्क  स्थापित करने के साथ ही लोगों से सीधे संवाद की रणनीति तैयार की गई। आमजन की समस्याओं को पुरजोर  तरीके से उठाकर प्रदेश की सोई हुई भाजपा सरकार के कानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 
आयोजित बैठक में सोनू मागोए पप्पू यादवए मंजू बैसए आशीष चौधरीए तरूण कराड़ेए गणेश चौबेए अल्केश कोल्हेए मयंक गजभियेए कमल करमेलेए पंकज मोरेए अजय मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On