Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसकी लापरवाही के कारण हुई ऑटो और बाइक की टक्कर?

किसकी लापरवाही के कारण हुई ऑटो और बाइक की टक्कर?
छिंदवाड़ा
07-Jun-25
सूनी सड़क पर दुर्घटना से युवक की मौत
छिंदवाड़ा
चंद्रप्रभा और आनंद लॉन के बीच शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक ने फिर दम तोड़ दिया। सामान्यतः इस सड़क पर उतना ट्रेफिक नहीं रहता की दुर्घटना की संभावना हो फिर भी सड़क दुर्घटना होना ऑटो चालक या फिर युवक द्वारा लापरवाही से वाहन चालन की ओर स्पष्ट संकेत करता है। फिलहाल सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले परिवार में मातम का माहौल है।
कोतवाली थाना निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि बिछुआ का रहने वाला 19 वर्षीय गौरव पिता सतीश मालवीय अपने मामा के घर चंदनगांव आया था। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान चंद्रप्रभा लॉन व  आनंद लॉन के बीच एक अज्ञात ऑटो की टक्कर से वह सिर के बल जमीन पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल गौरव को स्थानीय निवासियों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए नागपुर रिफर किया गया लेकिन रास्ते में गौरव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह दुर्घटना किसकी लापरवाही का नतीजा था। इधर मृतक युवक गौरव के घर मातम पसरा हुआ है। 
सूनी सड़क पर दुर्घटना, लापरवाह कौन!
सामान्यता इस सड़क पर ट्रेफिक कम ही रहता है जिससे इस मार्ग पर दुर्घटना की संभावनाएं कम ही है। सब्जी आदि लेकर मंडी जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक रहती है। संकरी और टूटी-फूटी सड़क भी दुर्घटना का कारण हो सकती है। 
Share News On