विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान के महत्व को बताया
छिंदवाड़ा
22-Dec-25
ध्यान से शरीर ओर मन को शांति मिलती है
छिंदवाड़ा
जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू क्लास पी जी कॉलेज सभागार छिंदवाड़ा में विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान कराया गया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने बताया कि पूरे मध्य प्रदेश के 313 ब्लॉक के अध्ययन केंद्र में ध्यान की गतिविधियों को किया जा रहा है, जिसमें हमें हार्ट फुल नेस टीम का सहयोग प्राप्त हो रहा है। श्री जैन ने ध्यान दिवस पर संबोधित करते हुए बताया कि आज 21 दिसंबर को विश्वभर में विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने तथा मानसिक शांति व एकाग्रता बढ़ाने के महत्व पर केंद्रित है एवं ध्यान के कई फायदे और इसे करने के तरीके बताए हैं।
ध्यान प्रशिक्षक सुधांशु डेहरिया ने बताया कि ध्यान एक मानसिक अभ्यास है जिसका लक्ष्य मन को शांत करना और एकाग्रता बढ़ाना है। ध्यान को योग का एक अभिन्न अंग माना जाता है, जो आंतरिक शांति पर केंद्रित है। आज की भौतिकवादी दुनिया में जहां हर चीज तेज गति से चल रही है, वहीं मन अक्सर बेचौन और थका हुआ महसूस करता है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है, बेचौनी (एंग्जायटी) नियंत्रित होती है, एकाग्रता बढ़ती है और अच्छी नींद आती है। विश्व ध्यान दिवस का संदेश है कि शांति कोई संघर्ष नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जिसे आंतरिक रूप से प्राप्त किया जा सकता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे मन-मस्तिष्क को शांति और सुकून का एहसास होता है। संबोधन के बाद सभी को ध्यान अभ्यास कराया गया जिसमें सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, हार्टफूल नेस शांति वनम टीम के सुधांशु डेहरिया, मोती डेहरिया, भानु प्रताप चंद्रवंशी, राजेश ककोड़िया, परामर्शदाता विनोद तिवारी, श्यामल राव, श्रीमति लता नागले, श्रीमति तृप्ति ठाकुर , जय प्रकाश सूर्यवंशी आशीष साहू सहित वीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राएं उपस्थित रही।