Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जुन्नारदेव में चार बच्चों का एक साथ जन्म

 जुन्नारदेव में चार बच्चों का एक साथ जन्म
छिंदवाड़ा
22-Dec-25
तीन पुत्री और एक पुत्र, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

छिंदवाड़ा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एक साथ चार किलकारियां गूंजने से परिसर में हर्ष का वातावरण छा गया। तीन पुत्री और एक पुत्र को जन्म देने वाली मां और बच्चे सभी सुरक्षित हैं। बच्चों का वजन काफी कम होने से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।

ग्राम रोरा ढेकनी माल निवासी गुनों पति जगर सिंह को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया गया था जहां पर लगभग 11.30 बजे तीन पुत्री और एक पुत्र चार बच्चों को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है, बच्चे कमजोर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव  में नर्सिंग ऑफिसर पूजा सोनी द्वारा सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। प्रसव उपरांत मां एवं नवजात शिशुओं की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नर्सिंग ऑफिसर पूजा सोनी द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
Share News On