Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य 2585 रूपए निश्चित किया

सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य 2585 रूपए निश्चित किया
कृषि जगत
01-Apr-26
29 हजार 585 से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, 84 केंद्रों में होगी खरीदी

छिन्दवाडा 

जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा जिले के किसानों को गेहूं उपार्जन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जारी सूचना के अनुसार मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता के गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

 जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 84 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्य सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित होगा, जबकि तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की तौल अपरिहार्य कारणों से सोमवार से शुक्रवार के बीच नहीं हो पाएगी, उनकी तौल शनिवार को की जाएगी।

जारी सूचना अनुसार इस वर्ष जिले में 29,585 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिये पंजीयन कराया है। किसान शासन के निर्देशानुसार अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र में स्वेच्छानुसार एवं सुविधानुसार निर्धारित समय-सीमा में स्लॉट बुकिंग कर अपनी उपज विक्रय कर सकते हैं। जिले के सभी संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वे समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय के लिये अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुकिंग वेबसाइट www.mpeuparjan.nic.in पर कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज विक्रय करें।
Share News On