Home News Helpline Classified Jobs About Contact

खाद्य सुरक्षा टीम ने देव होटल सहित शहर के रेस्टोरेंट परिसरों का किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा टीम ने देव होटल सहित शहर के रेस्टोरेंट परिसरों का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
02-Sep-26
पनीर, चीज एवं काबुली चना के नमूने जांच के लिए भेजे, पुराने खाद्य पदार्थ कराए गए नष्ट

छिन्दवाडा 

अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा दल द्वारा सतत निरीक्षण, निगरानी एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा बुधवार को होटल देव इंटरनेशनल, सत्कार रेस्टोरेंट एवं होटल सत्कार इंटरनेशनल के रेस्टोरेंट परिसर, स्टोर एवं किचन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल देव इंटरनेशनल से खाद्य पदार्थ पनीर एवं चीज के नमूने लिए गए। साथ ही डोसावेटर एवं सलाद पुराने होने के कारण उनका विनष्टीकरण कराया गया तथा स्टोर की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। सत्कार रेस्टोरेंट से पनीर एवं काबुली चना के नमूने लिए गए। वहीं होटल सत्कार इंटरनेशनल के निरीक्षण के दौरान फ्रीज़र में दो-तीन दिन पुराना सना मैदा एवं प्याज ग्रेवी रखी पाए जाने पर उसे हटवाया गया। सभी लिए गए नमूनों को जांच के लिये भोपाल प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी। तीनों प्रतिष्ठानों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा निर्देशों का पालन करने के लिये नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
Share News On