Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियाँ

तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियाँ
छिंदवाड़ा
07-Jun-25
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी सीढ़ियां चढ़ने से राहत
छिंदवाड़ा
जिले के रेलवे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है खासकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों के लिए। अब उन्हें रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के अंदर-बाहर आने-जाने के लिए सीढ़ियाँ चढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी। छिंदवाड़ा रेलवे प्लेटफार्म में स्वचलित सीढ़ियाँअगले तीन महिनों में काम करना शुरू कर देगी। ये सीढ़िया प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 दोनों में ही लगाई जा रही है। 
अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भर के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और सुंदर बनाया जा रहा है। इस योजना के लिए छिंदवाड़ा रेलवे प्लेटफार्म को भी चुना गया था जिसके सौंदर्यीकरण का काम जोरशोर से चल रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म में स्वचलित सीढ़ियाँ (एस्केलेटर) का काम भी शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इन सीढ़ियों के लिए पिल्लर लगाए जाएंगे जिनके लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू हो गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि इसे जनता के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा इसको लेकर कोई ठोस जानकारी रेलवे प्रशासन ने नहीं दी है लेकिन छिंदवाडा जिले के लिए इसे उपलब्धि के तौर पर गिना जा रहा है। 
किसके खाते में जाएगी उपलब्धि?
विकास को लेकर जिले में अपना वर्चस्व रखने वाली कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही अपने-अपने दावे है। खासकर भाजपा इसे अपनी उपलब्धी जरूर बताएगी क्योंकि यह  केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई गई अमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है। देखना है कांग्रेस इस मुददे पर भाजपा को कैसे कांउटर करती है।
Share News On