ग्राहकों से 15 लाख की वसूली कर पकड़ा दी फर्जी रसीदें
छिंदवाड़ा
07-Jun-25
पुलिस ने बैतूल से कलेक्शन एजेंट को किया गिरफ्तार
छिन्दवाड़ा
फाइनेंस कंपनी के एक रिकवरी एजेंट ने कंपनी से लोन लेने वाले ग्राहकों से 15 लख रुपए की किस्त वसूली और उन्हें फर्जी रसीद पकड़ा दी। मामले का खुलासा उसे समय हुआ जब कंपनी ने ग्राहकों को फोन लगाकर किस्त जमा करने कहा। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने थाने में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने बैतूल से यह फर्जी वाला कर रहे कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदुजा फाइनेंस लिमिटेड के छिन्दवाड़ा ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्यवाही की। आरोपी ग्राहकों से किस्त की राशि वसूल कर उन्हें फर्जी रसीदें देता था। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर, एएसपी आयुष गुप्ता, सीएसपी अजय राणा और थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बैतूल के दुनाव निवासी रितिक कोसे (23) को गिरफ्तार किया।
ब्रांच मैनेजर आशीष पांडे (हिंदुजा फाइनेंस) ने कोतवाली छिन्दवाड़ा में कई शिकायत में बताया कि आरोपी रितिक कोसे कंपनी में कलेक्शन एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत था। ग्राहकों से कुल 14 लाख 64, हजार 387 रुपये की वसूली कर फर्जी रसीदें जारी कीं और रकम निजी खर्चों व इलाज में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(5), 318(4), 338, 336(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, प्रआर. युवराज रघुवंशी, आरक्षक राकेश बघेल व वीरेन्द्र सनोडिया ने इस मामले में आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।