जिले को 04 रैक यूरिया से 02 दिन में मिलेगा 6000 मीट्रिक टन यूरिया
छिंदवाड़ा
16-Jul-25
छिंदवाड़ा
यूरिया और खाद को लेकर परेशान किसानों के लिए राहत देने वाली खबर है। जिले में दो दिनों के अंदर 6 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो जाएगा । उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में कृषकों द्वारा मक्के की फसल में यूरिया उर्वरक की प्रथम टापड्रेसिंग की जा रही है। कृषकों द्वारा यूरिया की लगातार मांग की जा रही है। वर्तमान तक कृषकों द्वारा 88000 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक का उठाव किया जाकर फसल में छिडकाव किया गया है, जो पिछले वर्ष के इस समय तक के वितरण के समान हैं। वर्तमान में छिंदवाडा एवं पांढुर्णा जिले के विभिन्न सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 3000 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हैं।

शासन द्वारा 04 रैक यूरिया प्रदाय की गई है, जो ट्रांजिट में है। चंबल, इफको, आईपीएल, ब्रम्हपुत्र वेली कंपनी की यूरिया आवंटित की जाकर छिंदवाडा जिले के लिये भेजी गई है, जिससे अगले 02 से 03 दिन में जिले को 6000 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो सकेगा, जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया प्रदाय किया जायेगा। आगामी समय में भी किसानों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया प्राप्त होगी। उन्होंने जिले के कृषकों से अपील की है कि 02 दिन बाद अपने नजदीकी मार्कफेड गोदाम, सहकारी समिति विक्रय केन्द्र पर यूरिया उर्वरक प्राप्त किया जा सकता है।