Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सोनी कंप्यूटर एजुकेशन ने मनाई 27वीं सालगिरह

सोनी कंप्यूटर एजुकेशन ने मनाई 27वीं सालगिरह
छिंदवाड़ा
16-Jul-25
पूर्व छात्रों ने साझा किए सफलता के अनुभव

छिंदवाड़ा

गुलाबरा स्थित सोनी कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान ने अपनी 27वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के पूर्व छात्रों ने हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा किए। इन छात्रों ने Esyasoft (दुबई), Tata Connect, Tata Croma, ONE211 (अमेरिका), Unnati (बेंगलुरु) जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत होने के अपने प्रेरणादायक अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह संस्थान में मिली तकनीकी शिक्षा और मार्गदर्शन ने उन्हें सफलता के इस मुकाम तक पहुंचाया।


कार्यक्रम की शुरुआत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हुई, जिसमें संस्थान की 27 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियां और विद्यार्थियों के लिए भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान दर्शकों को संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा का दृश्यात्मक अनुभव भी कराया गया। कार्यक्रम में पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांधा। छात्रों की गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्थान के संचालकों एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में यह घोषणा की गई कि 17 जुलाई से नियमित कक्षाएं (Regular Classes) प्रारंभ होंगी। इस समारोह ने विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ यह भी दर्शाया कि गुणवत्ता युक्त तकनीकी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से करियर की ऊँचाइयाँ पाई जा सकती हैं।
Share News On