Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस
छिंदवाड़ा
17-Sep-25
राष्ट्रीय श्रम दिवस पर विश्वकर्मा जयंती का उल्लासपूर्ण आयोजन 

छिन्दवाड़ा

भारतीय मजदूर संघ जिला समिति छिन्दवाड़ा तथा रेलवे हम्माल मजदूर संघ के द्वारा आज दिनांक 17 सितम्बर को स्थानीय दीनदयाल सामुदायिक भवन रेल्वे पाइंट के सामने सुकलूढ़ाना  में राष्ट्रीय श्रम दिवस विश्वकर्मा जयंती पर आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्री राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ,राज्य कर्मचारी संघ के डाॅ. महेन्द्र मौर्य ,दिनेश डेहरिया कोषाध्यक्ष जिला समिति एवं राज्य कर्मचारी संघ ,शिव मालवी ,चंचलेश महामंत्री रेल्वे हम्माल मजदूर संघ ,धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष एम.आर.संघ शाखा छिन्दवाड़ा ,अशोक बघेल अध्यक्ष ,उत्तम सनप ,हिन्दुस्तान लीवर एम्पाईज यूनियन मंचासीन रहे,मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्रों का पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । 

राष्ट्रीय श्रम दिवस के आयोजन की परिकल्पना एवं प्रस्ताविका पर डाॅ. महेन्द्र मौर्य द्वारा प्रकाश डाला गया तथा आज के इस आयोजन के लिये रेल्वे हम्माल मजदूर संघ प्रशंसा की गयी । संघ के श्री शिव मालवी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ जिला समिति का आभार व्यक्त करते हुये कहा गया कि भारतीय मजदूर संघ निश्चित ही श्रमिक जगत में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिये निरंतर प्रयास करता है । रेल्वे हम्माल मजदूर संघ के द्वारा हर वर्ष अपनी स्थापना के बाद से लगातार राष्ट्रीय श्रम दिवस का आयोजन करना अत्यंत ही गर्व का विषय है। लगभग 25 साल से निरंतर कार्यरत हम्माल मजदूर संघ के द्वारा रैंक पाइंट में व्याप्त कई समस्याओं का सहयोग रेल्वे प्रशासन से मिलकर किया है  रेल्वे हम्माल मजदूर संघ की एकता को हानि पहंुचाने का कार्य विगत दिनों एक प्रतिस्पर्धी संगठन के द्वारा किया गया जो कि अत्यंत ही गंभीर एवं चिंता का विषय संघ के हम्माल संघ के हरेक सदस्य का सदस्य है कि वे भारतीय मजदूर संघ के त्रिसूत्रीय वाक्यांश राष्ट्रहित उघोग हित ,श्रमिक हित को ध्यान में रखकर अपना कार्य करें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ की मान्यता है कि श्री विश्वकर्मा जी आदि शिल्पी है और भारतीय मजदूर संघ के प्रथम सदस्य है भारतीय मजदूर संघ ही एक ऐसा अधिष्ठान है जो सामाजिक क्षेत्र में किये गये सर्वोच्च बलिदान एवं त्याग को आधार मानकर ऐसे महान चरित्रों का गुणगान कर्ता है और उनके इस कृत्य से प्रेरणा प्राप्त करता है प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर को पडने कन्या मकर संक्रांति  भारतीय संघ के दिन पूरे भारत वर्ष में सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं व्यवसायिक विश्वकर्मा पूजन का आयोजन करता है आज के दिन भारतीय मजदूर संघ महर्षि दधीचि के द्वारा समाज कल्याण के लिये किये गये त्याग और बलिदान के लिये उन्हें नमन करता है तथा भगवान विश्वकर्मा को भी अत्याचारी एवं पापी वृत्तासुर के संहार के लिये उनके पिता दधीचि के अस्थी से बनाये गये वज्र से संहार करके समाज में परस्पर सहयोग ,समरसरता को स्थापित करने के लिये योगदान देने के लिये प्रत्येक वर्ष याद करता है। 

किसी भी विदेशी धरती पर  कोई रक्तरंजित घटना जिसमें अपने अधिकारियों के लिये संघर्ष करते हुये दिवंगत हुये श्रमिकों की याद में 1 मई किन्हीं भी परिस्थितियों में मजदूर दिवस नहीं हो सकता है। भारतीय पौराणिक एवं धार्मिक,सांस्कृतिक ,परिप्रेक्ष्य में अपने वैचारी एवं असुर प्रवृत्ति के पुत्र के संहार के लिये अपनी अस्थि का दान करने वाले दधीचि एवं आदिशिल्पी विश्वकर्माजी के द्वारा रामायण ,महाभारत आदि में किये गये ऐतिहासिक निर्माणों में लाच्छगृह ,पुष्पक विमान ,भगवान जी की कृष्ण द्वारिका आज भी हमारे अंतमन में अक्षुष्ण है भारतीय मजदूर संघ के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा हैं कि मानव श्रम को उचित स्थान देने हेतु भारत सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रमवीर पुरूस्कारों की घोषणा की जाती है भारतीय मजदूर संघ यह मांग करता है कि इस पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर को किया जावें। केन्द्र सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिये जितनी भी योजनाऐं लागू की गयी है उनका उचित लाभ श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है। भारत एवं राज्य सरकार इन योजनाओं के प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास करें ताकि संघ के मूल्यांकन का उचित मूल्य प्रतिपादित हो सके। भारतीय मजदूर संघ के उद्घोष देश के हित में करेंगे काम , काम के लेगे पूरे दाम ,हम अपना अधिकार मांगते हम किसी से भीख मांगते । बी.एम.एस.ने दी लल्कार नहीं सहेंगे अत्याचार का भारतीय  मजदूर संघ की कार्यकारिणी में विशेष स्थान है और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुये अपनी एकता को सुदृढ़ रखे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत के द्वारा किया गया और आगामी कार्यक्रमों सहयोग करने की अपील की गयी । 
Share News On