जिला भाजपा कार्यालय में मन की बात के 131 वें संस्करण का हुआ आयोजन
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
छिंदवाड़ा
22 फरवरी रविवार को प्रातः 11 बजे प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 131वें कड़ी का प्रसारण भाजपा कार्यालय में सुना गया। इस ऐतिहासिक जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की सफलता को रेखांकित करते हुए भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक साख और नेतृत्व पर प्रकाश डाला। यह समिट दिल्ली में आयोजित होकर न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन के साथ मानव-केंद्रित एआई के उपयोग को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि, पशु चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में एआई के उपयोग से जुड़े नवाचारों की सराहना की तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने का आह्वान किया।

भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम देश की 140 करोड़ जनता की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों का सबसे सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मासिक संवाद से जुड़ें, सुझाव दें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे के साथ कार्यालय मंत्री भारत घई, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष विजेन्द्र चौहान, सह कार्यालय मंत्री दिन्शु यादव, भाजपा आई टी जिला संयोजक दीपक कोल्हे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, प्रदीप चौधरी, इन्द्रजीत पटेल, अरूण गद्रे, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, रोशन सिंगनापुरे, राकेश अग्रवाल, विनायक नागदवले, चौतराम पाल, शैलेन्द्र मालवी, शैलेन्द्र यादव, भास्कर नंदी, कमल वापजपेयी, तरूण सोनी, मनोज साहू, मोनू ठाकरे, लवकुश यादव, पंकज पवार, गोपाल मालवी, संतोष यादव, भावेश डोबले सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।