Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षक दिवस पर शिक्षक, मातृशक्ति और गृहिणियों का भी होगा सम्मान

शिक्षक दिवस पर शिक्षक, मातृशक्ति और गृहिणियों का भी होगा सम्मान
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
मां तुलजा भवानी जनकल्याण समिति का पवार मंगल भवन में आयोजन आज 

छिंदवाड़ा

मां तुलजा भवानी जनकल्याण समिति, इमलीखेड़ा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 5 सितंबर को शाम 5 बजे से चंदनगांव स्थित पवार मंगल भवन में होगा। इसमें मराठा समाज के शिक्षकों-शिक्षिकाओं के साथ समाज की गुरुतुल्य माताओं और गृहिणियों का भी सम्मान किया जाएगा।

समिति के अनुसार, गृहिणियां परिवार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित कर मंच पर अतिथियों के हस्ते सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षिकाओं और गृहिणियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।  समिति ने स्पष्ट किया है कि सहयोग पूर्णतरू स्वैच्छिक है। कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, माताओं और गृहिणियों के नामों का पंजीयन किया जा रहा है।
Share News On