Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिछुआ में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद

बिछुआ में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुये सांसद
खेल
04-Sep-26

हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान: बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक सौष्ठव का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में प्राचीन और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे पारंपरिक खेलों में कुश्ती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने बिछुआ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दंगल उत्सव समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता के दौरान कही।

सांसद बंटी विवेक साहू ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दंगल उत्सव समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में सेकड़ों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम में शामिल होकर बलवीरों का उत्साह वर्धन कर इस ओजपूर्ण खेल का आनन्द लिया। रोमांच, उत्साह और वीरता से भरपूर इस मल्ल युद्ध के अखाड़े में स्थानीय पहलवानों के साथ- साथ दूरदराज से आए बलवीरों ने अपनी कला, दांवपेंचों का अनुपम प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, अलकेश लांबा, रोहित पोफली, भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, बंटी पटेल, शैलेन्द्र रघुवंशी, दानसिंग पटेल, राजु नरोटे, लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, गोपाल कवरेती, शैलेश चौपडे, निरकंुश नागरे, शिवराम चौरसिया, रामसिंग पटेल, भोजेलाल वर्मा, बलदेव बोबडे, संजय भारद्वाज, जयपाल सरेयाम, बिटटू मंडराह, रवि मालवी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बंडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  
Share News On