शिक्षक ही भारत का भविष्य निर्माता है: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
05-Sep-25
विद्या निकेतन में शिक्षक दिवस पर आयोजन, समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान
छिंदवाड़ा
जिले की सबसे पुरानी व हिंदी भाषा सहित भारतीय संस्कृति और परंपरा को पोषित करने वाली हिंदी प्रचारिणी समिति द्वारा संचालित विद्या निकेतन स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। शाला की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, गुरु वंदना प्रस्तुत की गई। छात्रों द्वारा गुरुओं के प्रति अपने उदगार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शेषराव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक ही भारत का भविष्य निर्माता है। भारत में शिक्षकों को भगवान से भी बड़ा माना गया है इसी बात से समझ सकते हैं कि भारतीय समाज में शिक्षकों का सम्मान कितना ऊंचा है। समिति अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता द्वारा इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन वृद्धि की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान शाल श्रीफल एवं उपहार देकर किया गया। शाला प्राचार्य श्रीमती नम्रता चंदेल द्वारा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया। शाला में दसवीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बसंती देवी किशन लाल चांडक स्मृति सम्मान से प्रणव गयधनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति के मंत्री श्याम सुंदर चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रणय नामदेव, कोषाध्यक्ष प्रकाश साव ,पवन शुक्ला शैलेंद्र तिवारी अरविंद राय अनूप शर्मा एसपी माहोरे उपस्थित रहे।