Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
शिक्षा
01-Aug-26
संकल्प पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा संकल्प पब्लिक स्कूल, शंकर नगर परतला में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता एवं नशा मुक्त भारत अभियान पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, विशिष्ट अतिथि योगेश पटेल, कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश दीक्षित, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, संस्था के सचिव संदीप अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, परामर्शदाता डॉ लता नागले उपस्थित रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के करकमलों से प्रशस्ति पत्र एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ मार्गदर्शक विजय बहादुर वर्मा, प्रवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे, कार्यकारी सदस्य नंदू निर्मलकर, डॉ लता नागले,डॉ मीरा पराड़कर,श्रीमती अलका शुक्ला, नितिन गडकरी,स्तुति अग्निहोत्री सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माया बनसिंगे एवं अधिवक्ता डी एस चौरे ने किया तथा अंत में विद्यालय की प्राचार्य सुश्री स्तुति अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
Share News On