Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वाहनों में लगे अवैध बोर्ड, फ्लैशर एवं फ्लिकर लाइट हटाएगी पुलिस

वाहनों में लगे अवैध बोर्ड, फ्लैशर एवं फ्लिकर लाइट हटाएगी पुलिस
छिंदवाड़ा
01-Aug-26
1 अगस्त से विशेष अभियान शुरू, नियम तोड़ने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

छिंदवाड़ा

जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने 1 अगस्त से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार इस अभियान में वाहनों पर लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैशर एवं फ्लिकर लाइट, फैंसी अथवा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, पदनाम या सरकारी पहचान दर्शाने वाले अवैध बोर्ड तथा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों की विशेष जांच की जाएगी। ऐसे उपकरण पाए जाने पर चालानी कार्रवाई के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

जिला पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर केवल वैधानिक नंबर प्लेट का ही उपयोग करें तथा किसी भी ऐसे चिन्ह, बोर्ड या उपकरण का प्रयोग न करें जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो। पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों से समय रहते अपने वाहनों को नियमों के अनुरूप करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
Share News On