Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष छिंदवाड़ा आए

रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष छिंदवाड़ा आए
छिंदवाड़ा
24-Feb-26
चिराई डोंगरी ,नैनपुर, केवलारी, सिवनी एवं लिंगा मॉल गोदामों का किया दौरा

छिंदवाड़ा

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह द्वारा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के चिराइडोंगरी, नैनपुर , केवलारी, सिवनी एवं लिंगा माल गोदामों का व्यापक दौरा किया गया और गोदाम कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। दौरा करने का उद्देश्य श्रमिकों को राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दौरे की जानकारी देते हुए संगठनात्मक सशक्तिकरण और श्रमिक एकजुटता का संदेश देना था।

बैठक में आगामी लागू होने वाले लेबर कोड पर विस्तार से चर्चा की गई। मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष रणवीर सिंह के द्वारा श्रमिकों को नए प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा संभावित लाभों के बारे में सरल और स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया। जानकारी प्राप्त होते ही श्रमिकों के बीच उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। अनेक श्रमिकों ने श्रम मंत्रालय एवं संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी सुधीर गुप्ता, हरकेश, नागपुर डिवीजन के अध्यक्ष सुनील निगम, गणेश प्रसाद मालवी, सतीश राय, शेख इस्माइल, सारिक खान, दीपक मालवी, आबिद खान, राजकुमार उईके, अनिल धुर्वे, दिनेश चरपे, खेमराज पाल, कमलेश विश्वकर्मा, हेमंत यादव, हरवन मालवीय, अभिषेक पहाड़े, शेख सलीम खान, नीति खान, पूनम मालवी, रीता विश्वकर्मा, सोनम इवनाती, पूनम डागोरे, दीपिका नाग, मंजू बाथरी और सभी डिवीजन के चयनित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “जय श्रमिक, जय संघ” के नारों के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और अधिकार संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Share News On