एफडीडीआई में ऑल इंडिया इंटर कैंपस आरोहण 2026 खेल प्रतियोगिता कल से शुरू
छिंदवाड़ा
23-Feb-26
छिन्दवाडा
एफ.डी.डी.आई. छिन्दवाड़ा कैम्पस में ऑल इंडिया अंटर कैम्पस आरोहण 2026 खेल प्रतियोगिता कल से शुरू हो रही है। देशभर के विभिन्न कैंपस के युवाओं को एक मंच पर लाने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 से 27 फरवरी यह आयोजन एफ.डी.डी.आई छिंदवाड़ा द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें देश के प्रतिष्ठित कैंपस नोएडा, चंडीगढ़, रोहतक, पटना, जोधपुर, गुना, फुरसतगंज, अंकलेश्वर, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई से आए हुए 250 से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रतिस्पर्धा करना है, बल्कि छात्रों के बीच भाईचारा, टीम वर्क और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 24 फरवरी 2026 को प्रात 10 बजे मुख्य अतिथि प्रो.इंद्रकुमार त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कैंपस की मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के प्रमुख केंद्र प्रभारी अरित्रा दास ने कहा, ष्यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मौका देगी। हमें गर्व है कि हम इतने बड़े स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
एफ.डी.डी.आई. छिंदवाड़ा द्वारा भव्य खेल प्रतिस्पर्धा को सुचारू रूप से एवं सफल बनाने के लिये संस्था के सेक्रेटरी कर्नल पंकज कुमार सिन्हा कार्यकारी निदेशक संस्था प्रमुख के मार्गदर्शन में स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य प्रवीण कड़वे, सुशांत यादव, श्रीमती बीना यादव, श्रीमती पूजा राजपूत, डॉ.ओमदेव गोहत्रे, साकेत कुमार, श्रीमती संध्या सुनमुगल, आशीष वानखेडे, डॉ.विनीत वर्मा और सभी कर्मचारीगण द्वारा इसकी सफलता के लिए निरंतर प्रयास एवं कार्य किया जा रहा है।