Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मराठी भाषी युवाओं के लिए स्टार टेक में रोजगार के अवसर

मराठी भाषी युवाओं के लिए स्टार टेक में रोजगार के अवसर
नौकरियां
09-Aug-26
12वीं पास युवाओं को कस्टमर केयर एसोसिएट पद पर मिलेगा मौका

छिंदवाड़ा

मराठी भाषा में अच्छी पकड़ रखने वाले छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी के सामने स्थित स्टार टेक कॉल सेंटर में कस्टमर केयर एसोसिएट (मराठी भाषी) पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार को मराठी भाषा में अच्छी बातचीत करने के साथ ग्राहकों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने में सक्षम होना जरूरी है। वाक्चातुर्य और प्रभावी संवाद कौशल रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जानकारी के अनुसार चयनित युवाओं को प्रतिदिन करीब 9 घंटे कार्य करना होगा। नौकरी में आकर्षक वेतन के साथ साप्ताहिक अवकाश की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से मराठी भाषी युवाओं को दूसरे शहरों में नौकरी के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

कमलनाथ और नकुलनाथ के प्रयासों का दावा

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में मराठी भाषी युवाओं के लिए स्टार टेक कॉल सेंटर में रोजगार का अवसर सामने आया है। इच्छुक युवक-युवतियां ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी के सामने स्थित स्टार टेक कॉल सेंटर में आवेदन एवं भर्ती संबंधी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Share News On