विनोद भाई सोलंकी को गुजराती समाज ने दिया कर्तव्य सम्मान
छिंदवाड़ा
09-Aug-26
छिंदवाड़ा

कच्छ गुर्जर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख विनोद भाई सोलंकी का छिंदवाड़ा आगमन होने पर कच्छ गुर्जर क्षत्रिय घटक छिंदवाड़ा के द्वारा गुजराती समाज भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कच्छ गुर्जर क्षत्रिय महासभा विनोद भाई सोलंकी को गुजराती समाज छिंदवाड़ा की ओर से अध्यक्ष अश्विन भाई भट्ट, सचिव योगेश भाई पटेल एवं सुश्री ज्योति बेन राठौड़ गुजराती समाज छिंदवाड़ा द्वारा कर्तव्य सम्मान शील्ड एवं श्री राम प्रभु की प्रतिमा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। विनोद भाई सोलंकी एवं उनकी टीम के द्वारा गुजराती समाज छिंदवाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए पदाधिकारीयों एवं समाज के वरिष्ठ रमेश भाई परमार एवं नानालाल भाई सोलंकी का भी सम्मान कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में कच्छ गुर्जर क्षत्रिय महासभा छिंदवाड़ा इकाई के अध्यक्ष महेश भाई चौहान, मोती भाई परमार, श्रीमती भूषिता बेन परमार आदि उपस्थित रहे।