14 जुलाई से बदले नंबर और नए रूट पर चलेंगी सिवनी-बैतूल व बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेनें
छिंदवाड़ा
10-Jul-25
छिंदवाड़ा
रेलवे ने सिवनी-बैतूल और बैतूल-छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के नंबर और शेड्यूल में बदलाव किया है। यह बदलाव 14 जुलाई से प्रभाव में आएगा। अब दोनों ट्रेनें नए ट्रेन नंबर और अपडेटेड टाइम टेबल के साथ एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से संचालित होंगी।
अब तक संचालित हो रही सिवनी-बैतूल पैसेंजर ट्रेन (नं. 59396) को नया नंबर 58829 दिया गया है। यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे सिवनी से रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे बैतूल पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव छिंदवाड़ा में सुबह 7:10 से 8:00 बजे तक और चुआ स्टेशन पर 6:24 से 6:26 बजे तक होगा।
वहीं, बैतूल से वापसी के लिए चलने वाली बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर (59395) को अब ट्रेन नंबर 58830 के रूप में सिवनी तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन शाम 4:00 बजे बैतूल से रवाना होकर रात 8:10 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेगी, वहां से 8:20 बजे प्रस्थान कर रात 10:30 बजे सिवनी पहुंचेगी।
हालांकि, बैतूल और छिंदवाड़ा के बीच ट्रेन का समय पहले जैसा ही रहेगा। बदलाव सिर्फ इतना है कि अब इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग शेड्यूल और नंबर के साथ किया जाएगा।