Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 28 नवंबर को

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 28 नवंबर को
शिक्षा
17-Nov-26
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील

छिन्दवाडा 

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सिंगोड़ी, जिला छिंदवाड़ा द्वारा कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026, शनिवार को निर्धारित किया गया है।

विद्यालय प्राचार्य डॉ.सी.एस.पानकर ने समस्त अभिभावकों एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि एवं अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र साथ लेकर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Share News On