कृषि यंत्र के लिए किसान 19 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
कृषि जगत
17-Nov-26
20 नवंबर को ऑनलाइन लॉटरी से होगा आवेदनों का चयन

छिन्दवाडा अपडेट
कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) कृषि यंत्र के लिए जिले के इच्छुक कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 20 नवंबर 2026 को ऑनलाइन लॉटरी संपादित की जाएगी।
आवेदन के साथ निर्धारित धरोहर राशि का डीडी जमा करना अनिवार्य-सहायक कृषि यंत्री, छिंदवाड़ा ने बताया कि आवेदन के साथ 3,500 रुपये की निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) जमा करना अनिवार्य है। कृषकों को यह डीडी अपने स्वयं के बैंक खाते से बनवाकर श्सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ाश् के नाम से जमा करना होगा। निर्धारित धरोहर राशि का डीडी संलग्न नहीं होने पर आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।
पोर्टल एवं कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं विस्तृत जानकारी-योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए कृषक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सहायक कृषि यंत्री, छिंदवाड़ा कार्यालय से संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।