संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया जमुनिया जेठू में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
16-Feb-26
स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में 215 लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ
छिंदवाड़ा
सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाली अग्रणी सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने संकल्प इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर जमुनिया जेठू में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। विद्यालय में मात्र पितृ पूजन दिवस का आयोजन भी किया गया साथ ही शिविर में लगभग 215 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

समिति अध्यक्ष व शिविर संयोजक डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा एवं डी पी मालवीय ने बताया कि ग्रामीण अंचल में आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके इस उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में अशासकीय शाला संघ के सचिव मनीष तिवारी व विजय बहादुर वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी जिसमें शिशु रोग चिकित्सक एवं फैमिली फिजिशियन डॉ. आशीष अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.भोला यादव, जनरल फिजिशियन डॉ.मयंक साहू, जनरल फिजिशियन डॉ. ओ. पी. विश्वकर्मा, डा.डी एस चौरे, डॉ नेहा सिंह, डॉ वतन मोहन राजा, डा.यास्मीन खान ने सेवाएं दी।
डॉक्टरों की टीम ने संकल्प सोसायटी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है संकल्प के माध्यम से यह सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। उक्त निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद मरीज को दवाइयां भी प्रदान की गई। साथ ही भारत लैब के अक्षित शर्मा ने निःशुल्क शुगर की जांच भी की। संकल्प स्कूल की प्रधान पाठिका सपना विश्कर्मा ने भी समिति को धन्यवाद किया। आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन प्रीति विश्वकर्मा ने किया। शिविर में विशेष तौर पर देवीप्रसाद मालवीया, मनोज साहू का सहयोग रहा । वही शिविर के अंत में सभी चिकित्सकों को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र भेंट कर संस्था अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।