Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब ने मेघासिवनी गौशाला में किया वृहद वृक्षारोपण

रोटरी क्लब ने मेघासिवनी गौशाला में किया वृहद वृक्षारोपण
छिंदवाड़ा
20-Jul-26
गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

छिन्दवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिन्दवाड़ा एवं रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट द्वारा आज  मेघासिवनी स्थित आचार्य विद्यासागर जी गौशाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने गौशाला की बाउंड्री वॉल के बाहरी हिस्से में रोड के एक और बृहद स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा उनकी फेंसिंग की व्यवस्था भी कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के डी जी एन रोटे सुखदेव सिंह घुम्मन एवं डिस्ट्रिक 3040के डीजीई रोटे मुकेश साहू एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद तिवारी,रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष रोटे संदीप सिंह चंदेल,रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी साथ सभी रोटेरियन साथियों ने पौधारोपण किया । 

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने गौशाला का भ्रमण किया तथा गौशाला के केयरटेकर प्रशांत जैन से गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंश की संख्या एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। साथ ही गौशाला के विकास एवं संरक्षण को लेकर उनके सुझाव भी लिए गए। रोटरी क्लब द्वारा बृहद हुए पौधारोपण में रोटरी क्लब के सचिव जयेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़,सहसचिव अरविंद अग्रवाल सहित रोटेरियन सतीश पटोदी, पंकज अग्रवाल,चरणजीत बत्रा,हरीश बत्रा,प्रशांत सोनी,राजेश साहू, अर्पित नेमा,मनोज अग्रवाल,नीलेश गुप्ता, संजय जैन, रूपल अग्रवाल, नीलेश लाठ, नंद किशोर डोडानी, भूषण सिरपुरकर, युवराज अल्डक, हरीष गुगनानी, डॉ. निश्चल जैन, सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
Share News On