Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा और मोहखेड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की निकली भर्तियां

छिंदवाड़ा और मोहखेड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की निकली भर्तियां
मध्यप्रदेश
25-Jun-25
7 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,  केवल ऑनलाईन से भरे जाएंगे फार्म

छिंदवाड़ा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छिंदवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 1 व आंगनवाड़ी सहायिका के 8 पद भरे जाएंगे तो वहीं मोहखेड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 3 और सहायिका के लिए 36 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त  पदों की जानकारी बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं एमपी ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जिस भी वार्ड अथवा ग्राम में रिक्त पद है आवेदक का उस वार्ड या ग्राम का निवासी होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12 वीं पास होना चाहिए एवं आयु 18 से 35 वर्ष के लिए बीच होना चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाईन के माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं इसलिए आवेदक किसी भी एमपी ऑनलाईन शॉप में जाकर अथवा  https://chayan.mponline.gov.in में 100 शुल्क जमा कर (18 प्रतिशत GSTअलग से ) आवेदन कर सकते हैं।
Share News On