Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आधार केंद्र खोलने के लिए 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

आधार केंद्र खोलने के लिए 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
छिंदवाड़ा
25-Jun-25
छिंदवाड़ा

कम्प्यूटर और इंटरनेट की जानकारी रखने वाले बेरोजगार युवा यदि स्वयं का आधार सेंटर खोलना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। छिंदवाड़ा जिले में 12 आधार केंद्र खोले जाने  की प्रक्रिया की जा रही है जिसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते है। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छिंदवाड़ा श्री ब्रिजेश कुमार शिवहरे ने बताया कि  महिला एवं बाल विकास जिला छिन्दवाड़ा के अंतर्गत सभी 12 महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों बिछुआ, हर्रई, तामिया, जुन्नारदेव, जामई-2, परासिया-1, परासिया-2, अमरवाड़ा, छिन्दवाड़ा ग्रामीण, मोहखेड़, चौरई एवं छिन्दवाड़ा शहरी में स्थापित किये जाने वाले आधार केन्द्रों के लिये ऑपरेटर का चयन किया जाना है। जिसके लिये छिन्दवाडा जिले के निवासी अभ्यर्थी10 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप एवं शर्तें कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय के रूम नंबर-50 में स्थित कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से पहचान का प्रमाण प्रस्तुत कर निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
Share News On