Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

IPL में RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी, भगदड़ में 7 से ज्यादा लोगों की मौत

 IPL में RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी, भगदड़ में 7 से ज्यादा लोगों की मौत
देश
04-Jun-25

बंगलुरु
आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु) की जीत के बाद स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में फैंस का हुजूम उमड़ गया। स्टेडियम में एंट्री के लिए जैसी ही गेट खुला फैंस में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 8 लोगों के मौत की खबर आई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। स्टेडियम के बाहर इतनी भीड़ हो गई थी कि फैंस अंदर जाने के लिए दीवार को फांद रहे थे। कई विजुअल्स में देखा गया कि फैंस पेड़ पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक ये भगदड़ स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास हुआ है। स्टेडियम पहुंचने से पहले आरसीबी के खिलाड़ी विधान सभा पहुंचे थे। जहां चीफ मिनिस्टर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए निकली। बता दें कि आरसीबी की इस विक्ट्री परेड को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि भगदड़ में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों की हालत गंभीर है। आरसीबी के सम्मान समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह भगदड़ खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन के चलते मची है।
यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Share News On