रविदास समाज और भीम आर्मी ने की सतनूर के दबंगियों पर कार्रवाई की मांग
छिंदवाड़ा
06-Jan-26
पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरे सामाजिक संगठन
पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग
छिंदवाड़ा
सतनूर ग्राम में एक बुजुर्ग महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम तक रास्ता देने से मना करने के बाद प्रशासन और पुलिस हस्तक्षेप से उक्त महिला का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इसके बाद कुछ दबंगों ने कई साथियों के साथ शोकाकुल परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में परिवार के कई सदस्य घायल है जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना ने जातिगत भेदभाव का रूप ले लिया है और पीड़ित परिवार के पक्ष में रविदास समाज और भीम आर्मी ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर दबंगियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संत रविदास समाज संगठन के अध्यक्ष श्याम डोले ने बताया कि विगत 2 जनवरी को सतनूर ग्राम में संत रविदास समाज के परिवार के यहां बुजुर्ग महिला सदस्य का निधन हो गया था। अंतिम यात्रा में जाते समय कुछ दबंग लोगों ने शमशान की ओर जाने वाले रास्ते पर रुकावट डालकर उन्हें जाने नहीं दिया और और दो दिनों तक बुजुर्ग महिला का व घर में ही पड़े रहा। शासन प्रशासन के सहयोग के साथ बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बात को लेकर आपसी रंजीत बस वहां के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा गंभीर रूप से जानलेवा मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पीड़ित परिवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज भी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिला सद्गुरु रविदास समाज संघ और जय भीम सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दबंगियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से सामाजिक सदस्य उपस्थित हुए आर एल मंडराह, मनोज चौरे, विक्रांत अहिरवार, राकेश माईकल पहाड़े,राजकुमार अहिरवार,राज गोनेकर, श्याम डोले, अशोक बिंझाडे, हरीश बघेल, राजेश डोले,आकाश अहिरवार, दिलिप अहिरवार,संतोष मिनोटे, विनोद छिपने, विनोद बिंझाडे,सोहनलाल मंडराह, संजय डोले, योगेश चौकसे, नीरज अहिरवार,अजय बघेल,ओमप्रकाश सेवेतिया, राकेश मंडराह, पुरुषोत्तम डोले, कमलेश पीपले, आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह जय भीम सेना के शिवम् पहाडे़ ,पवन सरेयाम, लोधी विपिन वर्मा, मिथनु धुर्वे, राजकुमार खड़से, निकेश उईके, श्याम डोले, शिवरावेन तिरगाम, आर.एल.मण्डराह, शिवदयाल वर्मा, मुरारीलाल कनौजे, बल्लाप्रसाद मन्दरे, दिलीप शीलू, शिशिर चौरे, राकेश माईकल पहाडे़, बबलू कनौजे, सीताराम सरेयाम, रंजीत रविकर, पप्पू मंडराह, मनीष मदुकर, बंटी मंडराह, पारस वंशकार, सागर परतेती, अतरलाल कोलारे, शंकर सिलाटे, मेहताब डोले, विकास सातनकर, विनोद छिपने, कृष्णा मिनोटे, मिलन खड़से, कृष्णा पहाडे़, राजा गुन्हेरे, अरविन्द मोहबे, रीना पहाडे़, किरण कुमरे, राधा टांडेकर, प्रेमवती डोले, राकेश चौकसे, भरत बिंझाडे़, विनोद चौकसे, शंकीबाई बिंझाडे, रविन्द्र उईके, कुंदन मंडराह, विजय मेहरा, परमल पमारे, प्रकाश परमारे, संतोष बघेल, रंजना टांडेकर, अंजुल कवरेती, साहिल डेहरिया, जयशंकर मिनोटे, दिनेश वर्मा, दीपक कनौजे, दिनेश मोहबे आदि उपस्थित थे।