Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बूथ स्तर पर नए मतदाता के नाम जुड़वाने चलाया जा रहा अभियान

बूथ स्तर पर नए मतदाता के नाम जुड़वाने चलाया जा रहा अभियान
छिंदवाड़ा
06-Jan-26
छिंदवाड़ा

भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा बूथ स्तर पर नवमतदाता के नाम जुड़वाने अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बिट्टू विवेक मंडराह के द्वारा वार्ड क्रमांक 46 के बूथ क्रमांक 279 व 280 में घर- घर पहुंचकर नवमतदाता का नाम सूची में जुड़वाने के लिए उनका फॉर्म भर गया और भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे एसआईआर अभियान की जानकारी दी गई। बिट्टू विवेक मंडराह ने बताया कि युवामोर्चा के द्वारा वार्ड के विभिन्न बूथों में पहुंचकर प्रतिदिन युवाओं का फॉर्म भरवा कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ से पप्पू ठाकुर, खेल संयोजक अंकित सोलंकी, वार्ड पार्षद सभापति विजय पाटिल, आनंद गोहर, निहाल गोदरे, सूरज साहू, अंकित पटेल मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
Share News On