जन्मदिन पर बागेश्वर धाम तक पदयात्रा पर निकले राम नारायण सराठे
छिंदवाड़ा
06-Apr-26
छिंदवाड़ा
आधुनिक युग में लोग जन्मदिन पर होटलों में पार्टियां करते हैं या बड़ा इवेंट आयोजित कर डीजे पार्टी या नाचगाना करते हैं लेकिन शहर में रहने वाले राम नारायण सराठे कुछ अलग ही कर रहे हैं। उन्होंने जन्मदिन पर छिंदवाड़ा से बागेश्वरधाम तक पदयात्रा का निर्णय लिया और वे पदयात्रा पर निकल भी गए हैं।

सेन समाज जिला अध्यक्ष सागर बंन्देवार ने बताया कि समाज के गौरव राम नारायण सराठे अपने 62 वें जन्मदिन पर एक और नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने आज 6 अप्रैल सोमवार को छिंदवाड़ा से बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा करने का प्रण लिया है और दोपहर 3.00 बजे नरसिंहपुर रोड, कुंडीपुरा पुलिस चौकी के सामने से सेन मंदिर प्रांगण से बागेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की। यात्रा के पूर्व उन्होंने सेन जी महाराज का पूजन किया और अपनी यात्रा प्रारंभ की गाई। उनके साहस को सलाम करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।
देह दान की घोषणा कर चुके हैं राम नारायण
2006-07 में सेन समाज सेलुन एशोसियेशन के चुनाव के बाद रामनारायण ने प्रण लिया था कि जब तक सेन समाज को भूमि प्राप्त नहीं हो जाती तब तक वे जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। मानव सेवा हेतु उन्होंने अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया है। 2023 में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर छिंदवाड़ा से अयोध्या तक (राम मंदिर) की पैदल यात्रा कर चुके हैं और जो आज छिंदवाड़ा से बागेश्वर धाम तक पदयात्रा कर रहे हैं सेन समाज के सभी बंधुओ ने वी मातृशक्ति में यात्रा सुगम और सफल रहे इस आशा के साथ विदाई दी।